देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हाथीबड़कला स्थित बूथ संख्या 69 में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए भारत की विभिन्न उपलब्धियों, विज्ञान और नवाचार की बढ़ती भूमिका और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हो रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। प्रत्येक एपिसोड में नई जानकारियां मिलती हैं और यह कार्यक्रम केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और आमजन को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच भी है। मंत्री गणेश जोशी ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।