हरिद्वार में मतदाता सूची को लेकर समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की चर्चा

 

हरिद्वार में मतदाता सूची को लेकर समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की चर्चा

हरिद्वार जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर कार्यक्रम को लेकर अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। प्राप्त दावों और आपत्तियों की सुनवाई बीएलओ और एईआरओ के माध्यम से की जा रही है, वहीं सत्यापन के लिए बीएलओ घर-घर जाकर जांच भी कर रहे हैं।

और जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा। नाम, पता या अन्य विवरणों में सुधार के लिए निर्धारित दस्तावेजों के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।