देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा देहरादून में आज महत्वपूर्ण बैठक रही। बैठक विधानसभा में 28 अप्रैल को होने वाले विशेष सत्र के दौरान सुरक्षा को लेकर रही। बैठक विधानसभा भवन देहरादून में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में रही, जिसमें डीजीपी उत्तराखंड समेत प्रदेश पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विशेष सत्र से पहले सुरक्षा की तैयारियां करनी महत्वपूर्ण है इसलिए ये बैठक की गई। उन्होंने बताया कि यह विशेष सत्र एक दिन का है इसलिए शहर में ट्रैफिक सिस्टम भी ठीक रहे साथ ही स्कूल, वर्किंग लोगों को भी आने जाने में परेशानी न हो और पूरा सत्र बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो इसी को लेकर बैठक में निर्देश दिए गए।