राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

 

हरिद्वार में ओबीसी विभाग के संयोजन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मध्य हरिद्वार स्थित कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दे कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के युवा केंद्रित विचारों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। नेताओं ने कहा कि मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, जवाहर नवोदय विद्यालय, कंप्यूटरीकरण, दूरसंचार और पंचायती राज को मजबूत करने जैसी पहल राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच को दर्शाती हैं।नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने की मजबूत नींव रखी। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।