देहरादून रोड रेज में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या, SSP ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।

देहरादून

 

देहरादून रोड रेज में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या, SSP ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में रविवार सुबह रोड रेज की एक घटना ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें गोलीबारी के दौरान एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। घटनास्थल पर एक क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद हुई, जिसमें सवार ब्रिगेडियर मुकेश कुमार को गोली लगी थी। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सुबह करीब 6:50 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम, एसपी सिटी और थाना प्रभारी के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। SSP के अनुसार मामले में एक पक्ष को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरा पक्ष फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की निगरानी खुद उनके द्वारा की जा रही है।