आयुष निर्यात बढ़ाने पर जोर

देहरादून के सेलाकुई स्थित सगंध पौधा केंद्र में वाणिज्य मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और आयुष एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुष एवं हर्बल क्षेत्र के लिए एफटीए से मिलने वाले अवसरों और उत्तराखंड की संभावनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में निर्यातकों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और उद्योग प्रतिनिधियों को आयुष उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग तथा निर्यात के नए अवसरों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि गुणवत्ता मानकों, नियामक सुधारों और व्यापार सुगमीकरण की पहल से आयुष निर्यात को मजबूती मिली है। साथ ही उत्तराखंड के औषधीय एवं सुगंधित पौधों को वैश्विक बाजार से जोड़ने और निर्यात बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने निर्यात प्रक्रिया और बाजार पहुंच से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों से संवाद किया।

 

बाइट– अमित वर्मा सयुंक्त सचिव,वाणिज्य विभाग