देहरादून
प्रदेश में आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने व संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए विधानसभा सम्मेलन 2026 का आज से आगाज़ कर दिया गया है। इसी क्रम में आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रायपुर विधानसभा से सम्मेलन को प्रारम्भ किया गया। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, महानगर अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अनेको प्रदेश हित के कार्य कर कई उपलब्धियां हासिल की है। उन्होने कहा कि पन्ना प्रमुख तक सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर योजनाओं और कार्यों को सरल रूप से जनता के बीच पहुचानें के लिए कार्य किया जायेगा। सूबे के मुख्यमंत्री ने बताया कि रायपुर विधानसभा के अंतर्गत आज के इस सम्मलेन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में जोश है इसी तर्ज पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से आज उत्तराखंड प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है और प्रदेश भाजपा सरकार एक एक दिन को जनता के लिए समर्पित ध्येय मानकर कार्य कर रही है।