मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूजा-अर्चना

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की ओर से विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना और हवन कार्यक्रम आयोजित किए गए। परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है और भारतीय संस्कृति व परंपराओं को विश्व मंच पर सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड के मंदिरों में विशेष पूजा कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति की कामना की गई। साथ ही परिषद द्वारा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, देव परंपराओं और पौराणिक गाथाओं के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी दोहराया गया।