देहरादून
आगामी बजट सत्र से पहले प्रदेश सरकार प्री-बजट कंसल्टेशन के माध्यम से विभिन्न वर्गों से सुझाव ले रही है। व्यापारी, किसान, उद्यमी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी प्राथमिकताओं को समझा जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी वर्गों के विचारों के आधार पर संतुलित और जनहितकारी बजट प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके।