देहरादून स्थित डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज कार्यालय में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया।

देहरादून

 

देहरादून स्थित डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज कार्यालय में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और पूरे परिसर को एहतियातन खाली कराया गया। मौके पर बीडीएस टीम, डॉग स्क्वाड और क्यूआरटी को तैनात कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से ईमेल के माध्यम से उत्तरकाशी, नैनीताल और देहरादून में इस प्रकार की सूचनाएं मिल रही हैं। पुलिस इन सूचनाओं के पीछे सक्रिय मॉड्यूल की जांच कर रही है।तलाशी के दौरान परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस के अनुसार यह अफवाह फैलाने की साजिश प्रतीत होती है। मामले में सूचना भेजने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।