देहरादून
देहरादून में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रदेश स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं से संवाद पार्टी की कार्यशैली का अहम हिस्सा है। उनके माध्यम से सरकार को जमीनी फीडबैक मिलता है, जिससे योजनाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार कार्यकर्ताओं की राय पर निर्णय लिए जाते हैं।