देहरादून
9 मार्च से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र संभावित है। इस बार के बजट को लेकर राज्य सरकार जनता से भी संवाद कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 7 फरवरी को खटीमा में जनता के साथ बजट को लेकर संवाद किया था। जिसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में बजट का अगला संवाद पौड़ी जनपद में किया जाना है। बजट संवाद कार्यक्रम में सभी सेक्टर के लोगों और एक्सपर्ट को बुलाया गया है। आम जनता से राय और सुझाव लेकर सरकार आगामी बजट तैयार करेगी ।