देहरादून
उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरा होने के उपलक्ष में 7 मार्च को हरिद्वार में सरकार और संगठन बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप क्षेत्र में सरकार के 4 साल के कार्यकाल पर कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने इन चार सालों में जो कार्य किए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य ने जो प्रगति की है इसकी विस्तृत प्रदर्शनी और योजनाओं का जिक्र होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कई नई योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।