प्रदेश में बीते दिनों लगातार एक के बाद हुईं दिनदहाड़े हत्याकांड ने क़ानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

देहरादून

 

 

प्रदेश में बीते दिनों लगातार एक के बाद हुईं दिनदहाड़े हत्याकांड ने क़ानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष जहां इसे सरकार की नाकामी बता रहा है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओ पर चिंता जाहिर की है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जितने भी अपराध हो रहे इनमे अधिकतर जमीन भूमि से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर इन अपराधों को समय रहते रोका नहीं गया तो इसके परिणाम आने वाले समय में बहुत गंभीर होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अधिकतर पुलिस की मिलीभगत बहुत ज्यादा होता है जो कि बिल्कुल जीरो होना चाहिए।