प्रदेश मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रदेश के जिलों में विकास कार्यो के लिए 271.33 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी प्रदान कर दी गयी है।

देहरादून

 

 

प्रदेश मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रदेश के जिलों में विकास कार्यो के लिए 271.33 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी प्रदान कर दी गयी है, तमाम योजनाओं के साथ साथ इसमे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि को भी मंजूरी दे दी गयी है____वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने भी इस विषय पर प्रसंशा जताते हुए कहा कि कर्मचारी किसी भी देश या राज्य की रीढ का कार्य करते है, लम्बे समय से कर्मचारियों की यह मांग थी और मुख्यमंत्री धामी ने भी कर्मचारियों का मान रखते हुए वित्तीय मंजूरी दे दी है, जिससे कर्मचारी खुश भी है और यह एक सुखद पहलु भी नज़र आ रहा है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भविष्य में भी कर्मचारियों के प्रति पैरवी करते हुए नज़र आएंगे।