UPCL में पी.सी. ध्यानी की एमडी नियुक्ति का ऊर्जा कर्मचारी संगठन ने किया स्वागत, मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून:उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) में पी.सी. ध्यानी की प्रबंध निदेशक (एमडी) पद पर नियुक्ति का ऊर्जा ऑफिसर्स, सुपरवाइजर्स एवं स्टाफ एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

 

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दी.सी. गुरुरानी ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच, पारदर्शी कार्यशैली और योग्य अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने की नीति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि पी.सी. ध्यानी के नेतृत्व में उत्तराखंड का ऊर्जा क्षेत्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

 

उन्होंने कहा कि नई नियुक्ति से विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा कर्मचारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं के हितों को भी मजबूती मिलेगी। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि ध्यानी के नेतृत्व में यूपीसीएल कार्यकुशलता और बेहतर सेवा वितरण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।