देहरादून में सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग की समीक्षा बैठक में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जिला सूचना अधिकारियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के निर्देश दिए।

देहरादून

 

देहरादून में सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग की समीक्षा बैठक में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जिला सूचना अधिकारियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के निर्देश दिए… उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का व्यापक और सटीक प्रचार-प्रसार विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है….महानिदेशक ने मीडिया से बेहतर समन्वय, पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सोशल मीडिया पर तथ्यात्मक व सकारात्मक सामग्री प्रकाशित करने पर जोर दिया… उन्होंने सक्सेस स्टोरी और रोचक लेखों के नियमित प्रकाशन को भी आवश्यक बताया ।