देहरादून में फर्जी पहचान के आधार पर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक के मामले में पुलिस ने जांच और तेज कर दी है।

देहरादून

 

 

देहरादून में फर्जी पहचान के आधार पर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक के मामले में पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। एसएसपी देहरादून ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में बांग्लादेश के कई दस्तावेज़ मिले हैं, जिससे उसकी पहचान साफ होती है। उन्होंने बताया कि आरोपी कुछ साल पहले जिस महिला के साथ रह रहा था, उसे बांग्लादेश ले गया था, वहां महिला का नाम बदलकर निकाह कराया गया और फिर दोनों देहरादून लौटकर फर्जी आईडी बनवाकर रह रहे थे।

एसएसपी का कहना है कि मामला अभी जांच में है और जो भी दस्तावेज़ विभिन्न एजेंसियों से मिल रहे हैं, उन्हें जांच में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई पूरी तरह जांच के आधार पर होगी। अगर जरूरत पड़ी तो केस में और धाराएं भी जोड़ी जाएंगी, जिसमें धर्मांतरण से जुड़े पहलू भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्य जुटाए जा रहे हैं ताकि केस को मजबूत तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।