टिहरी से ऋषिकेश आ रही एक यात्री बस नरेंद्र नगर में कुंजापुरी के पास सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई।

देहरादून

 

 

टिहरी से ऋषिकेश आ रही एक यात्री बस नरेंद्र नगर में कुंजापुरी के पास सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बस में 28 लोग सवार बताए जा रहे थे जिसमें से पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है और सात घायल बताए जा रहे हैं जिनका क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि राहत और बचाव के काम तेज गति से किया जा रहा हैं सबसे पहले घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा जा रहा है और अगर जरूरत पड़ती है तो हायर सेंटरों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सचिव आपदा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में गुजरात के अलावा उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के यात्री सफर कर रहे थे।