नर्सिंग सेवा संघ उत्तराखंड की प्रेस वार्ता

नर्सिंग सेवा संघ उत्तराखंड के संरक्षक विजय चौहान ने प्रेसवार्ता में बताया कि नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती के 690 पदों का विज्ञापन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा संघ आयोग द्वारा परीक्षा के माध्यम से निकल गया है, जिसे तुरंत वापस लिया जाए। नए पदों को स्वीकृत करवाकर नर्सिंग भर्ती नियमावली में संशोधन करके कम से कम 1500 पदों की भर्ती वर्षवार सीनियरिटी के आधार पर अतिशीघ्र निकाली जाए।

 

इसके अलावा, उन्होंने मांग की है कि जो बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी ओवर-एज हो चुके हैं, उनके लिए भर्ती विज्ञापन में कम से कम 2 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाए। साथ ही, अन्य राज्यों के नर्सिंग अभ्यर्थियों को नई भर्ती में शामिल नहीं किया जाए, क्योंकि वहां फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करके यहां रजिस्ट्रेशन करवा रहे है। जिससे यहां के मूल निवासियों का भविष्य संकट में पड़ गया है।