देहरादून
दिल्ली में कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड के पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के बाद सियासत गरमा गई है। इस कार्यक्रम में कुमारी शैलजा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन लोगों को कांग्रेस भाजपा से जुड़ा बता रही है, वे पहले से ही पार्टी से बाहर हैं। उन्होंने साफ किया कि ये लोग न तो सदस्य हैं और न ही किसी रूप में सक्रिय कार्यकर्ता।सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पुराने संबंधों के आधार पर भाजपा का नाम लेना सही नहीं है, क्योंकि वर्तमान में उनका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।