भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कल संपूर्ण देश भर में संविधान दिवस मनाएगी।

देहरादून

 

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कल संपूर्ण देश भर में संविधान दिवस मनाएगी और इस संविधान दिवस के अवसर पर वंदे मातरम के गायन को 150 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं तो सभी विद्यालय में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की 150 की जयंती के अवसर पर पदयात्रा आगे बढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि संविधान दिवस हमारे राष्ट्र के गौरव, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का पावन उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा ने भारत का संविधान अपनाया था। संविधान से हमें नागरिक अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के बारे में पता चलता है।