देहरादून
जनता की शिकायतों और परेशानियों के समाधान को लेकर देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार का आयोजन हुआ। इस बीच जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि इस बार लगभग 150 शिकायतें मिली हैं जिनमें कुछ शिकायतें सरकार की सेवाओं का लाभ नहीं मिलने से संबंधित थी। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निवारण निर्धारित समय के अंदर हो और उनकी शिकायतों का हम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए सत्यापन भी करेंगे।