उत्तराखंड में होने जा रहे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ओर कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है वहीं अपनी जीत को लेकर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड में होने जा रहे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ओर कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है वहीं अपनी जीत को लेकर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है । एक तरफ कांग्रेस द्वारा बनाए गए चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत दावा कर रहे हैं कि बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और 2027 में बीजेपी का सुपड़ा साफ होगा तो वहीं बीजेपी ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है । बीजेपी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि हरक सिंह रावत वरिष्ठ नेता हैं और उनको असलियत देखते हुए बात करनी चाहिए क्योंकि जब हम असलियत न परे बात करते हैं तो लोग हमसे सरोकार नहीं रखते । आज बिहार में देखा , बंगाल में देखेंगे ओर अन्य प्रदेशों में भी देखेंगे कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी क्योंकि जनता बीजेपी ओर प्रधानमंत्री के साथ है , हमसे सरोकार रखती है। जनता को पता है कि डबल इंजन की सरकार तेज गति से हमारे लिए विकास का कार्य करेगी