केदारनाथ धाम में अब तक साढ़े 16 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड में इस वर्ष चारधाम यात्रा रिकॉर्ड तोड़ रही है। केदारनाथ धाम में अब तक साढ़े 16 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको लेकर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा इंतज़ाम किए जाने से यात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह है। बर्फबारी और ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सांसद बंसल ने बताया कि इस वर्ष यात्रा ने पिछले वर्ष का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है।

बंसल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तीर्थाटन और पर्यटन दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। बेहतर व्यवस्थाओं और सुविधाओं के चलते चारधाम यात्रा ने राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।