देहरादून
केदारनाथ मंदिर के सोना घोटाले को लेकर सरगर्मियाँ थमने का नाम नही ले रही है हालांकि गढ़वाल कमिशनर ने बीकेटीसी को क्लीन चिट भी दे दी है बावजूद उसके कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओर बीकेटीसी के अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल बार बार बीकेटीसी पर सवाल खड़े कर रहे है। गोदियाल ने बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष पर सवाल खड़े किये है, उन्होंने कहा की अजय अजेंद्र इसका जवाब दें उनको बताना चाहिए की जो ये 230 किलो सोना घोटाले का प्रकरण है वह समाचारों में किसने प्रेषित करवाया साथ ही समाचारों में बीकेटीसी को किसी दानी के द्वारा यह सोना दान देने वाली बात करने पर उनके द्वारा कुछ नही कहा गया। वही गोदियाल के सवालों पर पलटवार करते हुए बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने कहा की पहले से ही मीडिया के सामने सभी बातों को रखा जा चुका है, वहीं गणेश गोदियाल के दिमाग़ में बार बार एक ही बात घूमती रहती है जिसके कारण वह सवाल खड़े कर रहे है अजेन्द्र अजय ने गोदियाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि उनके पास कोई तथ्य है तो उनको सक्षम अथॉरिटी पर जाकर शिकायत करनी चाहिए, हाइकोर्ट व सुप्रीमकोर्ट मे याचिका दाखिल करे गणेश गोदियाल के पास किसी प्रकार का कोई तथ्य नहीं है जिसके कारण वह केवल मीडिया व सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भ्रम में डालने का काम कर रहे हैं केवल टिआरपी पाने के लिए यह काम किये जाते है।