कार्यकारिणी न बनने पर BJP का कांग्रेस पर हमला

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हैं, लेकिन कांग्रेस की रफ्तार धीमी दिख रही है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की नियुक्ति के सात महीने बाद भी कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है, जिससे पार्टी की मुश्किलें बढ़ रही हैं, वही इस पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुँवर जपेंद्र सिंह ने तंज कसा है, उन्होंने कहा कि गोदियाल के कार्यकाल में टिकटों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया, इससे कांग्रेस की गुटबाजी उजागर हुई और संकेत मिला कि सभी अपने माध्यम से टिकट बेचते-खरीदते थे। कुँवर जपेंद्र ने कहा कि शायद इसी गुटबाजी के चलते कार्यकारिणी नहीं बन पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की उपलब्धि भ्रष्टाचार को चरम पर ले जाना और पार्टी में द्वंद का पर्दाफाश होना है।

बाइट – कुँवर जपेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।