उत्तराखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण और सत्यापन कार्य में तेजी लाई जा रही है। सचिवालय मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 8 जून से 7 जुलाई तक चल रहे इस अभियान के तहत 17 जून तक प्रदेश के 96 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली और चम्पावत जनपदों में 100 प्रतिशत से अधिक प्रगति दर्ज की गई है। वहीं देहरादून और नैनीताल सहित अन्य जनपदों में भी कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिनों में प्रपत्र वितरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही प्राप्त प्रपत्रों का सत्यापन कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
बाइट: डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी