उत्तराखंड निर्माण के लिए तीसरी बार 60 पार भाजपा सरकार का लिया गया संकल्प

भाजपा परिवार, अपनी विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति से अनुमोदित राजनैतिक प्रस्ताव और चुनावी रणनीति को लेकर जनता के मध्य जाएगी। बैठक में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के आधार पर विकसित उत्तराखंड निर्माण के लिए तीसरी बार 60 पार भाजपा सरकार का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व राज्य ने इन दस वर्षों में विकास और विरासत के अनगिनत अभूतपूर्व आयामों को स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में देवभूमि के पवित्र धामों में व्यवस्थाओं का जो कायाकल्प हुआ है, उसने पर्यटन व्यवसाय के रूप में प्रदेश की आर्थिकी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इसी तरह प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर, रोड, हवाई कनेक्टिविटी में हुए जबरदस्त सुधार और लगातार बढ़ते निवेश से युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर प्राप्त हुए हैं। पीएम के मार्गदर्शन में उनके बताए रास्ते पर प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाने का काम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं। आज अनेकों विषयों में उत्तराखंड देश के राज्यों के लिए नजीर बनते हुए शीर्ष स्थान की सूची में शामिल हुआ है। यूसीसी ने देश में इतिहास कायम किया है। इसी तरह धर्मांतरण कानून, दंगरोधी कानून के। डेमोग्राफी बदलने वालों की मंशाओं का रास्ता बंद किया है। साथ ही धार्मिक आधार पर अवैध कब्जों को भी हटाने काम धामी सरकार ने किया है और 13 हजार एकड से अधिक भूमि मुक्त कराई गई है। इसी तरह सख्त नकल विरोधी कानून ने जहां प्रतिभाओं को कुंठित होने से रोका, उसी प्रकार से लखपति दीदी से मातृ शक्ति को सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक खड़ा है, हमे उसे अधिक मजबूत और सक्रिय करते हुए चुनावी दृष्टि से पार्टी के पक्ष में खड़ा करना है। उन्होंने आग्रह किया कि एक-एक कार्यकर्ता तय करे कि विधानसभा चुनाव के अंदर मेरा बूथ सबसे मजबूत रहे ताकि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बने। हमे जनता के बीच इस सत्य की पूर्णतया स्थापित करना है कि देवभूमि के विकास में यदि किसी सरकार का सबसे अधिक योगदान है तो वह भाजपा की सरकारों का है। और यदि देश को 2047 तक विकसित बनाने का सपना कोई भी देश और प्रदेश की सरकार कर सकती है तो वह भाजपा की सरकार है।
उन्होंने आग्रह किया कि जो भी आगामी रणनीतिक कार्यक्रम कार्यसमिति में तय हुए हैं, उन्हें पूरी क्षमता और तन्मयता से आगे बढ़ाना है। हमे समाज के प्रत्येक वर्ग और समाज को जोड़ने के कार्यक्रम करने हैं चाहे वह पंजाबी समाज का कार्यक्रम होगा, सिख समाज का कार्यक्रम होगा, ओबीसी समाज, युवा सम्मेलन, महिला मोर्चे के सम्मेलन, ओबीसी, एसटी हर वर्ग का सम्मेलन हमने करने है। उन्होंने बताया शीघ्र केंद्र की उपलब्धियों के विषय को लेकर हम लोग जन आशीर्वाद यात्रा भी निकालने वाले हैं। उन्हें हमे जनसहभागिता की दृष्टि से बहुत भव्य बनाना है ताकि चुनावों में निषेचित हमारी जीत की हैट्रिक स्पष्ट दिखाई देने लगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व को आश्वासन दिया कि हम तीसरी बार फिर से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार स्थापित करेंगे।

कार्यसमिति में राजनैतिक प्रस्ताव रखते हुए राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने कहा कि बड़े संघर्षों के बाद उत्तराखंड हमको मिला। अनेक माताओं बहनों ने अपमान सहा,युवाओं ने बलिदान दिया, अटल जी ने उत्तराखंड दिया, मोदी जी अब उसको सँवार रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार में मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में और उनके उत्तराखंड के प्रति अति स्नेह के कारण हमको बहुत सहयोग मिला है, उसके लिए भाजपा उत्तराखंड केंद्रीय नेतृत्व की आभारी हैं। उन्होंने मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय सरकार को धन्यवाद देत हुए कहा कि आज हमारे प्रदेश में ढाई लाख करोड़ रुपए से ऊपर की योजनाएँ केंद्र की चल रही हैं। पचासों वर्षों से लंबित, लटकी भटकी योजनाओं को भी हमे पूरा या शुरू करने का काम किया है । मुख्यमंत्री जी के प्रयास से स्वीकृत हुई हैं। जैसे जमरानी बाँध परियोजना, 1972 से यह माँग थी। लखवाड़ बाँध, किसाऊ बाँध, त्युनी-प्लासू बाँध और अभी दो-तीन बाँध और उनको परियोजनाएँ केंद्र की ओर से स्वीकृति मिली हैं।

कहा कि पिछले 10 वर्षों का यह अनुभव है, जब-जब हमारे मुख्यमंत्री कोई योजना लेकर केंद्र में गए, केंद्र से हमको उसका पूरा सहयोग मिला है। उसके कारण से हमारा पर्यटन बढ़ा है।
6 करोड़ लोगों ने देश-प्रदेश के अंदर आध्यात्मिक पर्यटन,
एडवेंचरस टूरिज्म,वेलनेस टूरिज्म, सब प्रकार के टूरिज्म के लिए
प्रदेश एक स्थान बना है। विश्व तक के लोग यहाँ पर योगनगरी ऋषिकेश और उत्तराखंड में स्वास्थ्य लाभ के लिए आ रहे हैं,
आध्यात्मिक दर्शन के लिए आ रहे हैं। केंद्र के सहयोग के कारण जिस प्रकार से केदारनाथ का, वहाँ पर सुविधाओं का निर्माण हुआ, बद्रीनाथ धाम में जो पुनर्निर्माण का मॉडल बना, उससे इसी साल निरंतर बढ़ती हुई जनसंख्या में 63 लाख लोगों ने प्रदेश के अंदर चारधाम यात्रा की है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से 10 वर्षों की हमारी सरकार में कोई ऐसा काम नहीं हुआ जिससे सरकार के ऊपर कोई धब्बा लगा हो। हमारी सरकार ने पलायन आयोग बनाया। पलायन की बड़ी समस्या थी। 2 लाख लोगों से बात करके पलायन के ऊपर
सक्षम नीति बनी। आज प्रदेश में रिवर्स पलायन हो रहा है।उसके अंतर्गत जो आज प्रदेश में लगभग 5,000 होमस्टे हैं, उनका बड़ा योगदान है। रिवर्स पलायन में युवकों को रोज़गार मिला है सरकार की नीति के कारण। हमने कम ब्याज पर ऋण देने की नीति अपनाई। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना मेंटैक्सी लोन,होमस्टे लोन, रेस्टोरेंट लोन इस प्रकार के सब मिले हैं, जिससे रोज़गारों का सृजन हुआ है। जिन गाँवों को पहले
देश का अंतिम गाँव कहा जाता था, वह गाँव प्रथम गाँव कहलाए और आज वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सीमा से जुड़े हुए गाँवों में व्यापक रूप से रोज़गार का सृजन हो रहा है।
​
उन्होंने श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की की नीति के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों में भ्रष्टाचार मे लिप्त लोग, जिसमे आईएस तक भी थे ऐसे 300 लोगों को जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अंदर खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिताएँ, जिसमें पहले जो जीतता था, उनको ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपये दिए जाते थे। अभी मुख्यमंत्री जी ने बढ़ाकर उसको 10 लाख रुपये किया है। नेशनल गेम मे प्रधानमंत्री मोदी उसमें उद्घाटन के लिए आए थे। हमारे प्रदेश के युवक-युवतियों ने 100 से ऊपर मेडल लेकर एक इतिहास कायम किया है।
​
​उन्होंने कहा, स्टार्टअप में हम अचीवर्स की श्रेणी में हैं। लीडर्स की श्रेणी में आए हैं। आज लगभग 2,200 स्टार्टअप हमारे प्रदेश के अंदर काम कर रहे है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय हमारी बढ़ी है, पिछले 26 वर्षों में। हमने जब राज्य प्रारंभ किया, उस समय लगभग 4,000 करोड़ का लोन लेकर राज्य प्रारंभ किया। हमारा बजट उस वर्ष का 5,000 करोड़ का था। आज 26 वर्षों में हमारा बजट 1,20,000 करोड़ का है। जबकि 1960 में बना पड़ोसी राज्य हिमाचल का बजट अब भी केवल 58,000 करोड़ का है। हमारी सरकार के फ़ाइनेंशियल मैनेजमेंट की देश भर के अंदर प्रशंसा हुई है। खनन सुधारों में हमने व्यापक काम किया है, 200 करोड़ रुपये हमको प्रोत्साहन राशि मिली है। ​नीति आयोग के जो एसडीजी गोल्स हैं, उसमें हमने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया हिमालयी राज्यों में।
​
उन्होंने आह्वाहन किया कि हमें ये पूरी अभूतपूर्व तरक्की को जनता के बीच लेकर जाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमने महिलाओं को नौकरियों में आरक्षण दिया है। खिलाड़ियों को भी नौकरी में आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन और 4% का आरक्षण दिया है। आज खेल भी बढ़ रहा है, रोज़गार भी मिल रहा है। उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है। प्रत्येक घर से लगभग एक सैनिक है। इसलिए सैनिकों की तरफ़ भी सरकार ने बहुत ध्यान दिया है। गैलेंट्री अवार्ड की जो राशि है, उसको बढ़ाया है। जिस परिवार में कोई सैनिक शहीद हो जाता है, उसके परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी देने का काम सरकार कर रही है। जिन युवक-युवतियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष के कारण उत्तराखंड बना, उन आंदोलनकारियों को भी 10%
नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण देने का काम सरकार ने किया है।
​कृषि के क्षेत्र में भी हम आगे बढ़े हैं, बागवानी के क्षेत्र में हमको पुरस्कार मिले है, ऑर्गेनिक खेती में भी हम आगे बढ़ रहे हैं। हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ के माध्यम से यहाँ की बहनों के जो सेल्फ हेल्प ग्रुप के उत्पाद हैं, उनको मार्केटिंग का अवसर मिल रहा है, प्लेटफ़ॉर्म मिल रहा है। हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ की योजना के माध्यम से जहाँ श्री अन्न फ़ाइव स्टार होटल्स में जा रहा है। इस प्रकार से लाखों की संख्या में लखपति दीदी बनी हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में चाहे वह गैस का कनेक्शन हो,
चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, चाहे जल से नल हो, चाहे शौचालय का निर्माण हो, आयुष्मान योजना हो, इन सबका बहुतायत लाभ
हमारे प्रदेश में मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने हमारे लिए आयुष्मान कार्ड हमारे जीवन की रक्षा के लिए बनाया है। उसके कारण किसी के
हार्ट का ऑपरेशन हुआ, स्टेंट पड़ा, किसी के लिवर की समस्या, किसी की और समस्या, सबको आयुष्मान का लाभ मिल रहा है।प्रदेश के अंदर मेडिकल कॉलेजेज़ के मामले में हमने व्यापक प्रगति की है, 10 मेडिकल कॉलेज हमारे प्रदेश में हैं। हमारे प्रदेश मे आज 47,000 सेल्फ हेल्प ग्रुप काम कर रहे हैं। जिनके माध्यम से लाखों माताओं-बहनों का सशक्तिकरण हुआ है। वह लखपति दीदी बनी हैं। हमारे सहकारिता विभाग की ओर से भी सेल्फ हेल्प ग्रुप को 5 लाख रुपये तक का ज़ीरो ब्याज पर ऋण दिया जा रहा है। शायद ही किसी प्रदेश में होगा। किसानों को सम्मान निधि उनके खाते में पहुँच रही है। इसलिए व्यापारी हो, किसान हो, मज़दूर हो, महिला हो, पुरुष हो, नौजवान हो, सबके लिए लाभकारी योजनाएँ बनाने का काम पिछले 5 वर्षों में मुख्यमंत्री धामी की सरकार ने किया है। उससे पहले त्रिवेंद्र जी के नेतृत्व की सरकार ने कोरोना में जो ऐतिहासिक काम किया है

उन्होंने कहा कि 10 साल की हमारी उपलब्धियाँ जानदार हैं, शानदार हैं। हमारे विरोधियों के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। वह केवल अनर्गल बात करते हैं, अनर्गल चीज़ों को उठाने का प्रयास करते हैं। उनकी नीति है झूठ बोलो, ज़ोर से बोलो, बार-बार बोलो, जिससे झूठ भी सच लगने लगता है। लेकिन हमारी इतनी उपलब्धियाँ हैं, हम उन उपलब्धियों पर ध्यान दें, उनका ढोल बजाएँ, उनके बारे में जन-जन को बताएँ, तो उनका झूठ कोई काम नहीं करेगा। सरकार की उपलब्धि है हमारी रोड कनेक्टिविटी हो, हमारी रेल कनेक्टिविटी हो, हमारी एयर कनेक्टिविटी हो आज इस सब में हमको व्यापक योजनाएँ मिली हैं। दिल्ली एक्सप्रेसवे, ढाई घंटे में हम पहुँचते हैं। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन, 125 किलोमीटर की रेल लाइन, जिसमें से 105 किलोमीटर टनल से है। इस अचंभे को देखने के लिए, इस करिश्मे को देखने के लिए लोग उत्तराखंड आएँगे। इनसे हमारा टूरिज्म भी बढ़ेगा, युवकों को रोज़गार भी मिलेगा।
प्रदेश की व्यापक प्रगति हो रही है। सबको रोज़गार के अवसर मिल रहे हैं, स्वास्थ्य सेवाएँ आगे बढ़ रही हैं और आगे काम करने की आवश्यकता है, क्योंकि 2047 के विकसित भारत का संकल्प हमको पूरा करना है। उसके लिए निरंतर हमको 2047 तक ग्राम प्रधान से लेकर प्रदेश में मुख्यमंत्री तक सारे पदों पर आसीन होना है, कड़ी मेहनत करनी है, जनता की सेवा करनी है। 2047 के विकसित भारत में उत्तराखंड का एक ज़बरदस्त योगदान होगा, जो कि प्रधानमंत्री जी ने केदार बाबा के
दर्शन करने के बाद कहा था कि 21वीं सदी का यह तीसरा दशक, यह उत्तराखंड का दशक होगा। इसको हमको सार्थक करना है। हम सब संकल्पबद्ध होकर इसको सार्थक करेंगे।