देहरादून
चारधाम यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड बना रही है। अब तक 26 लाख 91 हजार 574 से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के बीच वीआईपी दर्शन और यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासत भी तेज हो गई है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि भगवान के दर्शन के लिए किसी वीआईपी व्यवस्था की जरूरत नहीं होती और सभी श्रद्धालु समान हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के पहुंचने से कुछ स्थानों पर दबाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन सरकार और प्रशासन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि सरकार प्रचार तो कर रही है, लेकिन यात्रा मार्गों पर जाम और अव्यवस्थाओं से श्रद्धालु परेशान हैं।