देहरादून
उत्तराखंड में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी को लेकर तैयारियां जोरों पर है। क्योंकि राहुल गांधी उत्तराखंड में 4 जून को पहुंचेंगे और इस दौरान वे अल्मोड़ा और पौड़ी में तय कार्यक्रमों में पहुंचेंगे, इसलिए कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा भी तैयारियों को परखने का काम कर रही हैं। कुमारी शैलजा ने इस दौरान राहुल गांधी के दौरे को उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने वाला बताया। उन्होंने राहुल गांधी के इस दौरे को चुनावी शंखनाद का नाम भी दिया है, साथ ही भाजपा पर भी कुमारी शैलजा जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धोखे की राजनीति करी है जिससे उत्तराखंड की जनता में भी भारी रोष है और इसलिए यह सरकार बदलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर उत्तराखंड की जनता में भी भारी उत्साह है इसलिए राहुल गांधी के मैसेज को कांग्रेस के लोग मिलकर जन जन तक पहुंचाएंगे।