जिलाधिकारी देहरादून लगातार एक्शन मोड में दिखते नजर आ रहे हैं जिले भर में हर अवैध गतिविधियों पर डीएम का डंडा चल रहा है।

देहरादून

 

जिलाधिकारी देहरादून लगातार एक्शन मोड में दिखते नजर आ रहे हैं जिले भर में हर अवैध गतिविधियों पर डीएम का डंडा चल रहा है ताजा मामला अब शहर और शहर के आसपास चल रहे होम स्टे को लेकर है लंबे समय से मिल रही शिकायतों के चलते डीएम देहरादून ने होम स्टे और होमस्टे संचालकों की जांच शुरू की तो कई अनियमितताएं देखने को मिली कई होम स्टे तो बिना लाइसेंस फायर सेफ्टी के संचालित होते नजर आए और कई बिना लाइसेंस के बार और पार्टी स्पॉट भी संचालित कर रहे थे इसके अलावा कई अन्य गंभीर अनियमिताएं भी देखने को मिली इसके बाद डीएम के निर्देश पर इन होम स्टेट को पर्यटन विभाग की वेबसाइट से हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है साथ ही इनको मिले लाइसेंस भी निरस्त करने की संस्तुति की गई है, जांच में 96 होमस्टे मानकों के खिलाफ संचालित होते नजर आए जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कार्यवाही करते हुए इनके पंजीकरण भी निरस्त कर दिए गए