मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज हरिद्वार दौरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज हरिद्वार दौरा, दोपहर 12:45 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पहुंचेंगे सीएम।

हरिद्वार पहुंचने के बाद गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग।

सीएम धामी करीब 1 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, युवाओं से संवाद कर विभिन्न विषयों पर करेंगे चर्चा।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हरिद्वार राज्य अतिथि गृह के लिए रवाना होंगे।

दोपहर बाद करीब 3:35 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए करेंगे प्रस्थान।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।