देहरादून
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। उन्होंने हर बूथ पर बीएलए-2 नियुक्त कर पारदर्शी और समयबद्ध पुनरीक्षण की अपील की। 29 मई से 7 जून तक गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग और कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा। 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित और संकलित करेंगे तथा नए बूथों का अंतिम निर्धारण होगा। 14 जुलाई को मतदाता सूची का पहला ड्राफ्ट जारी होगा। 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका निस्तारण 11 सितंबर तक होगा। अंतिम सूची 15 सितंबर को प्रकाशित होगी। देहरादून की 10 विधानसभा क्षेत्रों में 13.80 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। 16 मई तक 79.77% की मैपिंग पूरी हो चुकी है। नागरिक ईसीआई-नेट, ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ और टोल फ्री 1950 से जानकारी ले सकते हैं।