देहरादून
उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा एक बार फिर उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के दौरे पर हैं। गढ़वाल मंडल के पौड़ी, टिहरी समेत अन्य जिलों में वे भ्रमण कर रही हैं। साथ ही बद्री, केदार धाम में भी प्रभारी पहुंच रही हैं। जहां कांग्रेस प्रभारी के दौरे को पार्टी की मजबूती से जोड़कर देख रही है, तो वही बीजेपी ने इसे पार्टी की अंतरकलह से जोड़ा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रभारी को बद्री, केदार धाम में जाकर पार्टी के कई शुक्राचार्य को शांत करने के लिए मन्नत मांगनी चाहिए, क्योंकि प्रभारी के पिछले दौरे में कांग्रेस के बड़े नेता अंतरध्यान हो गए थे, जिसने कांग्रेस की प्रदेश में आपसी टकराव की स्थिति को साफ उजागर किया था।