मानसून को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट, आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज

आगामी मानसून सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में मानसून के दौरान भूस्खलन, बादल फटना, हिमस्खलन, अत्यधिक वर्षा, जलभराव और उफनते बरसाती नालों जैसी घटनाएं बड़ी चुनौती बनती हैं। पिछले वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए राज्य सरकार लगातार तैयारियों में जुटी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत अन्य एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें।

बाइट – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड।