देहरादून
नारी शक्ति संशोधन अधिनियम को लेकर उत्तराखंड में सियासत जारी है। संसद में बिल गिरने के बाद अब उत्तराखंड सरकार 28 तारीख को एकदिवसीय विशेष सत्र बुलाने जा रही है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उधर इस पूरे मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा भी मुखर नजर आ रहा है, इसी मामले को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक थी जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने शिरकत की। बैठक में रणनीति बनाई गई की विधानसभा में निंदा प्रस्ताव के बाद महिला मोर्चा देहरादून की सड़कों पर उतरकर मसाल जुलूस निकलेगी। यानी संदेश साफ है कि कांग्रेस और सहयोगी विपक्षी दलों को घेरने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। संगठन से लेकर सरकार इस पूरे प्रकरण को जोर-शोर से उठा रही है।