देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में जोहड़ी गांव के नजदीक हुए गोलीकांड जिसमें रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई थी।

देहरादून

 

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में जोहड़ी गांव के नजदीक हुए गोलीकांड जिसमें रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई थी। मामले में अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगातार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस ने घटना में शामिल चार अभियुक्तों मोहित कुमार, अखलाक, संदीप कुमार व आदित्य चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस दौरान अभियुक्तों से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो बरामद की। साथ ही जैन Z बार को भी बंद करते हुए उसे सील करने और लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भी भेज दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गोलीकांड का खुलासा करते हुए बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। मामले में आगे पता चला कि दो वाहनों में रोड रेज के दौरान स्कॉर्पियो वाहन की ओर से गोली चलाई गई, जिसमें न सिर्फ फॉर्च्यूनर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ जबकि मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की भी गोली लगने से मौत हो गई। मृतक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की पहचान मुकेश कुमार जोशी निवासी तुला अपार्टमेंट जोहड़ी गांव 74 वर्ष के रूप में हुई। Ssp ने आगे बताया कि मौके से दो अभियुक्त रोहित कुमार व मोहम्मद अखलाक को पूछताछ के लिए चौकी लाया गया और सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि वे दोनों कुठाल गेट में जैन Z बार में काम करते हैं और उनके बार में बीती रात तीन युवक शांतनु त्यागी, आदित्य चौधरी व कविश त्यागी व उनके अन्य साथी बार में आए और इस दौरान बिल कम करवाने को लेकर बार में कार्यरत मोहित अग्रवाल से विवाद करने लगे। इस दौरान बड़ते विवाद में आदित्य चौधरी के वाहन स्कॉर्पियो का पिछला शीशा भी टूट गया। जिसकी रंजिश के चलते आदित्य चौधरी उसके साथियों ने स्कॉर्पियो वाहन को फॉर्च्यूनर में सवार बार में कार्यरत युवकों के पीछे लगा दिया। इस दौरान दोनों में जवाबी फायरिंग भी हुई इसके बाद पूरी घटना को अंजाम दिया गया।