देहरादून
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के मामले में अब पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए थाना रायपुर के थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन ट्रांसफर कर दिया है, ताकि किसी भी तरह से जांच प्रभावित न हो।
इससे पहले नशे की हालत में पकड़े गए व्यक्ति को हवालात में रखा गया था, जहां वह बेहोश मिला और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मजिस्ट्रेट जांच भी कराई जा रही है और पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ किया जाएगा।