भूमि और आवास अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का 25 फरवरी को मौन व्रत।

देहरादून

 

भूमि और आवास अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का 25 फरवरी को मौन व्रत।

देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इंडिया गठबंधन ने राज्य सरकार की भूमि और आवास नीतियों पर सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई दलों के नेताओं ने भाग लिया।नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्षों से बसे गांवों, खत्तों और मलिन बस्तियों को राजस्व गांव का दर्जा देने और मालिकाना हक देने के पूर्व निर्णयों के बावजूद अब लोगों को बेदखल किया जा रहा है। साथ ही लैंड पूल की जमीन भूमिहीनों व आपदाग्रस्तों के बजाय पूंजीपतियों को लीज पर देने का आरोप भी लगाया गया।

इन्हीं मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन ने 25 फरवरी को सुबह 11 बजे गांधी पार्क में एक घंटे का मौन व्रत और धरने की घोषणा की है।