देहरादून
राजधानी देहरादून में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का नेहरू कॉलोनी पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पुलिस ने न केवल आरोपियों को पकड़ा, बल्कि हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।
दरअसल 28 वर्षीय दिव्यांश धिमान 9 फरवरी से लापता था, जिसकी गुमशुदगी बसंत विहार थाने में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद में आरोपियों ने उसे कमरे में बुलाकर लोहे की रॉड, हथौड़े और पेचकस से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और शव को चिड़ियापुर के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने हेमंत सेमवाल, आदिल और वैभव उर्फ संजू को आईएसबीटी के पास हरिद्वार बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया है।