प्रदेश में SIR की तैयारियां शुरु, भाजपा शीघ्र करेगी बीएलए 2 के नियुक्तिकरण।

देहरादून

 

प्रदेश में SIR की तैयारियां शुरु, भाजपा शीघ्र करेगी बीएलए 2 के नियुक्तिकरण।

 

उत्तराखण्ड में (SIR) को लेकर सरकार पूरी तरह कटिबध्द है चुनाव में मतदाता अपने मत का सही प्रयोग कर सके कोई भी व्यक्ति मतदान करने से अछूता ना रहे जिसके तहत तैयारियां तेज़ हो चुकी है ओर लगातार इसपर कार्य चल रहा है वहीं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी राजनैतिक दलो को बीएलए की शत-प्रतिशत तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दे दिये गये है_इसी क्रम में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गाइडलाइन जारी करने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए वन नियुक्त कर दिये गये थे_वही उन्होने बताया कि बीएलए टू के नियुक्तिकरण को लेकर अधिकांश क्षेत्रों में कार्य पूरा हो चुका है, और कुछ क्षेत्रों में मोबाइल नंबर व फोटो के गलत मिलान होने के कारण थोड़ा विलम्ब हो रहा है जिसके लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर दिया गया है, जिसके बाद बचे हुए क्षेत्रों में भी शीघ्र ही बीएलए टू भी नियुक्त कर दिये जायेंगे।