देहरादून
2026 _ 27 से आम बजट को लेकर सरकार तैयारी कर रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं ओर गढ़वाल दोनों मंडलों में आम लोगों से बजट को लेकर संवाद कर रहे हैं इसी के तहत पौड़ी गढ़वाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम लोगों के साथ बजट को लेकर संवाद कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन का कहना है कि जिस तरह से सरकार आम लोगों की राय शुमारी के आधार पर बजट तैयार करेगी जो उत्तराखंड के आम लोगों के हितों में होगा उसके लिए सरकार बजट बनाएगी , धामी सरकार की प्राथमिकता रही है कि प्रदेश के विकास के लिए बजट आए ।