जन-जन के द्वार अभियान को मिलेगा विस्तार, शहरों में भी होगी शुरुआत  धर्मपुर विधायक विनोद चमोली बोले– अभियान से सीधे लाभान्वित हो रही जनता।

देहरादून

 

जन-जन के द्वार अभियान को मिलेगा विस्तार, शहरों में भी होगी शुरुआत  धर्मपुर विधायक विनोद चमोली बोले– अभियान से सीधे लाभान्वित हो रही जनता।

विधायक विनोद चमोली ने कहा कि “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत स्तर पर संचालित किया जा रहा है और अधिकांश स्थानों पर यह लगभग पूर्ण हो चुका है।

विधायक ने बताया कि कुछ ऐसे जिले हैं जहां तय कार्यक्रम के अनुसार अभी पूरी पहुंच नहीं हो पाई है। इसे देखते हुए अभियान की अवधि बढ़ाई जाएगी, ताकि कोई भी क्षेत्र छूट न जाए। उन्होंने कहा कि जैसे ही ग्राम पंचायत और जिला पंचायत स्तर का कार्य पूरा हो जाएगा, इसके बाद इस अभियान को शहरी क्षेत्रों में भी शुरू किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि इस पहल के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग सीधे प्रशासन से जुड़ रहे हैं और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनके अनुसार यह एक सकारात्मक और जनहितकारी अभियान है, जिससे आम जनता को वास्तविक लाभ पहुंच रहा है और सरकार की योजनाएं सीधे घर-घर तक पहुंच रही हैं।