भाजपा नेता विनोद चमोली ने कांग्रेस और हरक सिंह रावत के बयानों पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।

देहरादून

 

भाजपा नेता विनोद चमोली ने कांग्रेस और हरक सिंह रावत के बयानों पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।

भाजपा नेता विनोद चमोली ने कहा कि कांग्रेस खुद अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल जरूर है, लेकिन उसके नेताओं के बयानों से साफ झलकता है कि पार्टी के भीतर संशय की स्थिति बनी हुई है। चमोली ने विशेष रूप से कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि संगठन अभी उतना मजबूत नहीं है और पार्टी को काफी मेहनत करने की जरूरत है।

विनोद चमोली ने कहा कि इस तरह के बयान यह संकेत देते हैं कि कांग्रेस ने हार के लिए पहले से ही “स्पेस” छोड़ रखा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि वह 2027 में जीत हासिल कर पाएगी या नहीं।

चमोली ने आगे कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर है और कई राज्यों में भाजपा की सरकारें सफलतापूर्वक काम कर रही हैं। ऐसे में आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।