देहरादून
नगर आयुक्त ने हटवाए कांग्रेस के बैनर व पोस्टर, कांग्रेस पार्टी ने करी निंदा । बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, भ्रस्टाचार व तमाम विषयो को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस का बड़े स्तर पर लोकभवन घेराव का ऐलान है, वही इसी बीच लोकभवन कूच से पहले आज सुबह कांग्रेस पार्टी के पोस्टर व बैनर नगर आयुक्त के निर्देश पर हटा दिये गये जिसके बाद कांग्रेसीयो का कहना है कि लोकभवन घेराव से भाजपा सरकार घबरा गयी है जिसके चलते भाजपा द्वारा ही यह बैनर व पोस्टर हटवाए गये है_____ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस कृत की निंदा की है____प्रीतम सिंह का कहना है कि राज्यपाल आवास कूच को सफल बनाने के लिये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा अस्थायी राजधानी देहरादून में प्रचार प्रसार सामग्री लगाई गई थी लेकिन आज सुबह सरकार के दवाब में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा हटाया जा रहा है जिसकी वह सख्त निंदा व भर्त्सना करते है_____उन्होने आज होने वाले कूच को सरकार के ताबूत में कील ठोकने वाला भी बताया है।