देहरादून
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी 23 मार्च को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड के किसी स्थान पर एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारा फिलहाल कोई विषय नहीं है,उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी लगभग एक वर्ष का समय है और सभी विधायकों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दें।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त रणनीति के तहत चुनाव लड़ेगी और अधिकतर सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार तीसरी बार रिपीट होगी और पार्टी हैट्रिक बनाएगी।