देहरादून में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सामाजिक सद्भाव के मुद्दे पर भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार और कुछ संगठनों की भूमिका पर सवाल उठाए।

देहरादून

 

 

देहरादून में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सामाजिक सद्भाव के मुद्दे पर भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार और कुछ संगठनों की भूमिका पर सवाल उठाए। पार्टी का कहना है कि चुनाव नजदीक आते ही माहौल को प्रभावित करने की कोशिशें हो रही हैं।भारतीय युवा कांग्रेस की राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव सुरभि द्विवेदी ने कहा कि पिछले सोलह दिनों में पांच हत्याओं की घटनाओं से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्वयंभू संगठन युवाओं को गुमराह कर सामाजिक तनाव बढ़ा रहे हैं।उन्होंने बजरंग दल का नाम लेते हुए कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर अराजकता फैलाना गलत है। साथ ही विश्व हिंदू परिषद का भी उल्लेख किया।युवा कांग्रेस ने “मोहब्बत के सिपाही” अभियान के तहत सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद के लिए मैदान में उतरने की बात कही तथा प्रदेश में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।