देहरादून
प्रदेश मे काफी लम्बे समय से चल रहे मानव-वन्य जीव संघर्ष एक बार फिर तूल पकड़ता हुआ नज़र आ रहा है, बीते दिनों प्रदेश के रुद्रप्रयाग मे देर रात गुलदार द्वारा एक पांच वर्षीय बच्चे को उठा ले जाने व नैनीताल मे चारा लेने गयी 60 वर्षीय महिला को तेंदुए द्वारा शिकार बनाने की घटना ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है, वर्ष 2026 के शुरुआत मे ही 4 लोग अपनी जान मानव-वन्यजीव संघर्ष मे गवा चुके है____वही इस विषय पर चिंता जताते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा की मुख्यमंत्री धामी भी स्वयं मानव वन्य जीव संघर्ष के प्रति गंभीर है, जिसको रोकने के लिए नये सिरे से कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है_____उन्होंने कहा की केंद्र सरकार से राज्य सरकार ने जंगली जानवरो को मारने के लिए अनुमति भी मांगी है, राज्य सरकार निरंतर गश्त, फेंसिंग के जरिये जंगली जानवरो को आबादी क्षेत्रों मे आने से रोकने के लिए कार्य भी कर रही है साथ ही और अन्य बेहतर प्रयास क्या किये जा सकते है उसके लिए भी गंभीरता से कार्य कर रही है।