देहरादून
देवभूमि के देवत्व को बरकरार रखने के लिए, कांग्रेस से बचने की आवश्यकता । प्रदेश मे इन दिनों कोटद्वार मे चल रहा प्रकरण सुर्खियों मे है, मुस्लिम दुकानदार की दुकान के नाम पर शुरु हुआ बवाल धीरे धीरे राजनितिक मुद्दा भी बनता नज़र आ रहा है, बवाल के चलते मुस्लिम दुकानदार का संरक्षण करने वाले दीपक के खुद को मोहम्मद दीपक कहने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उनके ट्विटर अकाउंट पर दीपक को भारत का हीरो बताने पर सियासत और भी गर्मा गयी है_____वही इस विषय पर भाजपा विधायक विनोद चमोली का कहना है कि राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों मे इस प्रकार के विवाद होना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है______उन्होने कहा की कोटद्वार मे दीपक द्वारा मुस्लिम युवक को बचाने के लिए खुद को मोहम्मद दीपक कहना समझ से परे है, साथ ही कांग्रेस का बेवजह दीपक को हीरो बनाना गलत विषय को बढ़ाने की मंशा को भी दर्शाता है_____उन्होने कहा की दीपक द्वारा खुद के नाम के आगे मोहम्मद लगाने पर राहुल गांधी द्वारा दीपक को हीरो मानना उचित नही है_____उन्होने स्पष्ट कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक सोच किस ओर जा रही है यह भी विचार करने की आवश्यकता है और देवभूमि का देवत्व कांग्रेस के होते किस तरह से बच पायेगा यह भी चिंता का बहुत बड़ा विषय है_____विनोद चमोली ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जहाँ जहाँ भी मुस्लिम समुदाय की बात आती है कांग्रेस बिना सही व गलत परिणाम को सोचे बगैर उनके समर्थन मे उतरती हुई दिखाई पड़ती है, जिसके कारण प्रदेश का माहौल बिगड़ रहा है वही यदि देवभूमि के देवत्व और संस्कृति को बरकरार रखने के लिए इन्हे कांग्रेस से बचाने की भी जरूरत हैं।